रायबरेली-आम के पेड़ को काटने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील

रायबरेली-आम के पेड़ को काटने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील

-:विज्ञापन:-




दबंगों ने पीड़ित परिवार पर किया जानलेवा हमला चार घायल, हालत गंभीर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर शाम चंदौखा मजरे सरौरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर लगे एक आम के पेड़ को काटने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर एक आम का पेड़ लगा हुआ था। जिस जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लगे आम के पेड़ को दबंग सत्येंद्र यादव पुत्र सहदेव, संतोष यादव पुत्र सहदेव, करण यादव पुत्र सहदेव निवासीगण चंदौखा मजरे सरौरा ने नीचे से आधा काट डाला। वही जब स्थानीय गांव निवासी घायल पीड़ित पक्ष छिट्टनलाल पुत्र सत्यनारायण उम्र 60 वर्ष, राजबहादुर पुत्र छिट्टनलाल उम्र 45 वर्ष, रामादेवी पत्नी राजबहादुर उम्र 42 वर्ष, तारा देवी पत्नी छिट्टनलाल 58 वर्ष ने उक्त दबंगों द्वारा किए गए इस कार्य का विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडे व सरिया से पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे तत्काल इलाज के लिए आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।