रायबरेली:मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बालसाहित्य सम्मेलन में वक्तव्य देंगे अरविंद कुमार साहू,,,,

रायबरेली:मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बालसाहित्य सम्मेलन में वक्तव्य देंगे अरविंद कुमार साहू,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊँचाहार (रायबरेली) l जिले के ऊँचाहार निवासी प्रसिद्ध बाल साहित्यकार अरविंद कुमार साहू को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मेलन में वक्तव्य देने के लिए आमंत्रित किया गया है l इस कार्यक्रम में पूरे देश के चुने हुए बाल साहित्यकारों, समीक्षकों, संपादको व विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति होगी। 
साहित्य अकादमी के सचिव राकेश सिंह की सूचनानुसार 13 व 14 मार्च को भोपाल शहर में आयोजित इस वृहद सम्मेलन में पूरे देश के चुने विद्वान लेखक आदि उपस्थित रहेंगे, जहाँ "बाल अवस्था के रचनाकारों की बाल साहित्य में भूमिका " विषय पर व्याख्यान देने के लिए अरविंद कुमार साहू को आमंत्रित किया गया है जो
उल्लेखनीय है कि श्री साहू राष्ट्रीय स्तर के बाल साहित्यकार व लेखक हैं। दर्जनों पुरस्कार प्राप्त इस लेखक की लगभग 24 पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं और पूरे देश में साहित्यिक संस्थाओं और विद्यालयों द्वारा बाल साहित्य विषय पर बोलने के लिए उन्हे आमंत्रित किया जाता रहा है l