पारिवारिक विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

पारिवारिक विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी( गुड्डू )
मो-7007782057
9838392747


बछरावां (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के चक मजरे इसिया में बुधवार रात 8 बजे पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए, जिसमें प्रथम पक्ष से विजयपाल (46) पुत्र उदय राज,  हिमांशी (18) पुत्री विजय पाल  , हिमांशु (17) पुत्र विजय पाल, गुड्डा( 40) पत्नी विजयपाल व दूसरा पक्ष से हनोमान(47) पुत्र उदय राज, सुनील (31)हनोमान, मनीष(28)हनोमान, सुशील (21) हनोमान में लाठी डंडे चल गए।  चीख पुकार पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक इंद्रभूषण जायसवाल ने प्राथमिक उपचार किया। जिसमें चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए विजय पाल ,हिमांशी, गुड्डा देवी, को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।