रायबरेली-मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,?

रायबरेली-मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-रोहनिया ब्लाक के  नेवाजी का पुरवा मजरे धमोली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव निवासी रामनरेश की 18 वर्षीय पुत्री आरती ने पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पिता रामनरेश ने बताया कि सुबह बिटिया आरती ने खाना बनाया सभी लोग खाना खा कर खेत चले गए । आरती घर पर अकेली थी दोपहर में घर लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था ।काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नही खुला तो किसी अनहोनी की शंका से पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़  गया ।अंदर देखा तो आरती का शव साड़ी के सहारे लटक रहा था । फांसी का फंदा देख कर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर की थी ।
कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि मां ने किसी बात को लेकर आरती को डांट दिया था, इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या की है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।