ई खसरा पड़ताल की कर्मचारियों ने ली ट्रेनिंग

ई खसरा पड़ताल की कर्मचारियों ने ली ट्रेनिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-ई-खसरा पड़ताल (एग्रीस्टैंक) योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डो के गांवों के किसानों के खेतों की ई-खसरा की पड़ताल किया जाना है, जिसका शुभारम्भ  गुरुवार दिनाक 04.01.2024 को कृषि भवन लखनऊ से  कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही द्वारा किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में भी देखा गया। जहां पर उपस्थित समस्त तहसीलों के लेखपालो एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को ई-खसरा पड़ताल की ऑन लाइन ट्रेनिंग दी गई।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सर्वेयर एवं सुपर वाइजर को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सफलतापूर्वक सचालित कराते हुए समय से कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-खसरा पड़ताल का कार्य 01 जनवरी 2024 से प्रारम्भ होकर 15 फरवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना है। यह डिजिटल काप सर्वे ई-खसरा पड़ताल के कार्य में लेखपाल, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ए०टी०एम० बी०टी०एम० एवं ग्राम पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें कर्मचारी किसानों के खेतों पर जाकर मौके की फसलो का फोटो एवं अन्य विवरण एप्प के माध्यम से अपलोड करेंगे। इससे जनपद के वास्तविक फसल आच्छादन, उत्पादकता का सही आंकलन करने में, फसलों की क्रय खरीद के सत्यापन में, फसल बीमा योजना एवं अन्य राजस्व सहित विभिन्न कार्यों में सहूलियत होगी तथा किसानों को ऑन लाइन यह सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
इस ट्रेनिंग में  मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी वि०/रा० के साथ ही उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी रायबरेली द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।