अध्यक्ष ने विद्यालय में नवनिर्मित कक्ष का किया भूमि पूजन

अध्यक्ष ने विद्यालय में नवनिर्मित कक्ष का किया भूमि पूजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विगत 50 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा का केंद्र बिंदु बने कस्बा अंतर्गत गल्ला मंडी में स्थित ज्योति बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में नवनिर्मित कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चार एवं विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्र किशोर आजाद, प्रधानाचार्य श्री रमन त्रिवेदी, सभासद नदीम रायनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।