रायबरेली-अरविन्द कुमार साहू को बाल कहानी संग्रह- "किस्सा ढपोर शंख का " पर मिलेगा उत्तराखण्ड का बाल साहित्य पुरस्कार,,,,

रायबरेली-अरविन्द कुमार साहू को बाल कहानी संग्रह- "किस्सा ढपोर शंख का " पर मिलेगा उत्तराखण्ड का बाल साहित्य पुरस्कार,,,,
रायबरेली-अरविन्द कुमार साहू को बाल कहानी संग्रह- "किस्सा ढपोर शंख का " पर मिलेगा उत्तराखण्ड का बाल साहित्य पुरस्कार,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊँचाहार-रायबरेली-बाल साहित्य संस्थान (अल्मोड़ा) उत्तराखंड द्वारा देश के प्रतिष्ठित बाल साहित्यकारों की पुस्तकों पर दिया जाने वाला  अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मान एवं पुरूस्कार 2023 इस वर्ष ऊँचाहार (रायबरेली) निवासी प्रख्यात बाल साहित्यकार एवं पत्रकार श्री अरविंद कुमार साहू को दिया जायेगा।  संस्थान द्वारा यह सम्मान उनके चर्चित बाल कहानी संग्रह- "किस्सा ढपोर शंख का" पर दिया जायेगा। 
संस्थान के सचिव उदय किरोला के अनुसार सम्मान समारोह का आयोजन आगामी जून माह में उत्तराखंड के हरिद्वार में होना है जिसमें देशभर के पचास से अधिक चुनिन्दा बाल साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से पधारे कई अन्य प्रख्यात साहित्यकार भी सम्मानित किये जायेंगे। 
इस सम्बंध में लेखक अरविंद कुमार साहू ने बताया कि पुस्तक "किस्सा ढपोर शंख का " अनेक रोचक और मनोरंजक बाल कहानियों का संग्रह है जिसका पुस्तक रूप में प्रथम संस्करण 2017 में प्रकाशित हुआ था और अब भी यह पुस्तक बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 


ज्ञातव्य है कि अरविंद कुमार साहू द्वारा रचित आठ उपन्यास,  दस बाल कहानी संग्रह, सहित बाल कविताओं और अन्य विधाओं की चौबीस पुस्तकों सहित अब तक देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक फुटकर रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान सहित देश- विदेश के अनेक प्रतिष्ठित बालसाहित्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अनेक रचनाएं अँग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में अनूदित भी हो चुकी हैं।