ई रिक्शा को अज्ञात कार ने मारी टक्कर चालक गंभीर घायल

ई रिक्शा को अज्ञात कार ने मारी टक्कर  चालक गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो -7007782057
    9838 392 747


रायबरेली बछरावां जलालपुर के पास अज्ञात कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल  जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बछरावां महाराजगंज मार्ग पर जलालपुर गांव के निकट जलालपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष जो की रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बछरावां से वापस अपने घर की तरफ जा रहा था ।जैसे ही वह जलालपुर गांव के निकट पहुंचा बछरावां से महाराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी  पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।