रायबरेली-बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक का मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीनने का आरोप,,,,,

रायबरेली-बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक का मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीनने का आरोप,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक का मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 
            गदागंज थाना क्षेत्र के सुदमापुर निवासी गया बख्श शानिवार को क्षेत्र के जमुनापुर स्थित बैंक से पैसा निकालने आया था। साइकिल से वह वापस जा रहा था तभी क्षेत्र के सनबिरवन मोड़ के पास बुलेट मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशो उसका मोबाईल फ़ोन छीन लिया। गनीमत रही कि युवक का बैंक से पैसा नहीं निकला था। लेकिन बदमाश मोबाईल छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पीछा किया लेकिन बदमाश मोटर साईकिल से गंदागंज की और भाग गए।