जरूरतमंद के जीवन में रोशनी बढ़ाना सबसे पुनीत कार्य है: पूनम सिंह

जरूरतमंद के जीवन में रोशनी बढ़ाना सबसे पुनीत कार्य है: पूनम सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली विकास खंड अमावा रायबरेली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में आये लोगों का प्रशिक्षण कर दवा, चश्मा निःशुल्क वितरण किया गया एवं जिन्हें आपरेशन की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क आपरेशन की भी व्यवस्था की गई। कैम्प में आये लोगों ने ग्राम प्रधान सेविका श्रीमती पूनम सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जागरुक जनप्रतिनिधि होने की वजह से आज हमारी ग्राम पंचायत डिडौली जिले में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सेविका श्रीमती पूनम सिंह जी ने कहा कि परमपिता परमेश्वर का  आशीर्वाद है जिनके आशीर्वाद से मैं अपनी जनता की सेवा कर पा रही हूं मेरा हमेशा एक ही उद्देश्य रहता है कि अपनी ग्राम पंचायत का किस प्रकार और बेहतर विकास कर सकू। जब तक परमपिता परमेश्वर का आशीर्वाद है तब तक मैं इसी सेवा भाव से सेवा करती रहूंगी साथ ही बहुत जल्द ही हमारी ग्राम पंचायत डिडौली में दिव्यांगजनो एवं मूक-बधिरो के लिए कैम्प का आयोजन होगा जिसमें ट्राई साइकिल एवं परीक्षण उपरांत कान‌ की मशीन का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।। आयोजित कैम्प में 278 लोगों का परीक्षण किया गया परीक्षणानुसार सभी का इलाज किया गया।।