तेज रफ्तार कर की टक्कर से तीन घायल एक ही हालत नाजुक

तेज रफ्तार कर की टक्कर से तीन घायल एक ही हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782 057
    9838 392 747



 रायबरेली-बछरावां-थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को  कस्बे के मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटे आ गई। इलाज के लिए उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
लखनऊ जनपद के  बैरीसालपुर गांव के रहने वाले अर्जुन पुत्र चंद्रपाल अपनी मां छेदाना तथा बेटे सूरज को लेकर रिश्तेदारी थुलेंडी आ रहे थे । सभी लोग जैसे ही कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे । विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने  मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे तीनों वहीं पर गिर गए ।इस हादसे में छेदाना को गंभीर चोटे आ गई उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है जबकि अन्य दोनों लोगों को मामूली चोटे आई वहीं महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जिला अस्पताल जफर कर दिया गया है।