Raibareli-समस्याओं का समाधान न होने से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बीएसए से जताया आक्रोश

Raibareli-समस्याओं का समाधान न होने से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बीएसए से जताया आक्रोश

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



दलित विरोधी खंड शिक्षा *अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही न होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शीघ्र करेगा बड़ा आन्दोलन*


> *10जनवरी को बैठक कर बनेगीं आगे की रणनीति*

रायबरेली>राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।जिसमे प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां वरुण मिश्रा के सन्दर्भ में आज दिये पत्र से सन्दर्भित विषयों पर पुनः स्मरणपत्र देते हुए वार्ता किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां के कार्यालयी भ्रष्टाचार व असंवैधानिक कृत्यों के संबंध में बिंदुवार अवगत कराते हुए अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर रोष ब्यक्त किया।श्री सिंह ने कहा कि
वरुण कुमार मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी बछरावां का शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रति अमर्यादित व्यवहार,उत्पीड़न व शोषण तथा कृपापात्र शिक्षकों का विद्यालय अवधि में बी०ई०ओ० कार्यालय/ बी०आर०सी० पर उपस्थिति रहकर विभागीय कार्य करने व कार्यालयी भ्रष्टाचार से शिक्षकों का शोषण करा रहे है।
   श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वरुण कुमार मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी बछरावां व उनके हितसाधक कृपापात्रों  द्वारा विकास क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर शिक्षक/शिक्षिकाओं का उत्पीड़न, शोषण, अंसवैधानिक कृत्यों  व अमर्यादित भाषा शैली से मुक्ति दिलाने ,मान सम्मान का संरक्षण प्रदान करने,कार्यालय में शिक्षकों द्वारा वेतन बनवाने, सेवा पंजिकाओं के अभिलेखीकरण/ रखरखाव,अप्रत्यक्ष रूप से कार्यालय में शिक्षकों को सम्बद्ध करने आदि कार्य कराने,श्री मती मालती देवी सहायक अध्यापक प्रा० वि० बगाही को अनाधिकृत रूप से दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि को समाप्त करने,श्रीमती रेनू सिंह का अवशेष वेतन भुगतान आदेश  सहित उपरोक्त समस्त समस्याओं के निस्तारण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी बछरावां के कार्यालय में व्याप्त कार्यालयी भ्रष्टाचार व शिक्षकों के उत्पीड़न ,शोषण के विरूद्ध दिनांक 9/1/2024 तक कोई कठोर कार्यवाही न किये जाने पर उक्त प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संगठन धरना प्रदर्शन करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ,जिला कोषाध्यक्ष राजेश मौर्य ,जिला संयुक्त महामंत्री हरिमोहन यादव जिला मीडिया प्रभारी शाश्वत वाजपेई , हरचंदपुर अध्यक्ष अनूप सिंह, जिला मंत्री संदीप सिंह,संगठन मंत्री संताव दिनेश सिंह तथा जिला संगठन मंत्री मधुकर सिंह आदि उपस्थित रहे।