रायबरेली- ऊंचाहार में एक अवैध अस्पताल पर सीएमओ नें जांच कें नामपर की खानापूर्ती,,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में एक अवैध अस्पताल पर सीएमओ नें जांच कें नामपर की खानापूर्ती,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- नगर में झोला छाप डॉक्टर द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के अवैध अस्पताल पर सीएमओ के जांच आदेश पर टीम ने जांच की है। फिलहाल जांच टीम मामले को दबाने में जुटी है। मामले में सीएमओ की उदासीनता देखने को मिली है। 
         नगर के मुख्य चौराहे के निकट स्थित इलाहाबाद बैंक के नीचे एक झोला छाप महिला डॉक्टर द्वारा लम्बे समय से महिलाओं का अस्पताल चला रही है। जहां महिलाओं के महावारी समेत गम्भीर बीमारियों समेत अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा असुरक्षित प्रसव तक कराया जाता है। कई बार तीमारदारों और झोला छाप महिला डॉक्टर से फर्जी ईलाज के बाबत नोकझोंक भी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त इसी अस्पताल में बड़ी हताहत भी हो चुकी है। यह झोला छाप महिला डॉक्टर प्रसूताओं की जान जोखिम में डालकर उनको भर्ती करके उनका प्रसव कराती है। जिस अस्पताल में यह झोला छाप प्रसूताओं को भर्ती करती है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतिजाम नहीं है। आग लगने पर आपातकालीन सेवाएं शून्य हैं। मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया तो अपनी नाकामी छिपाने के लिए सीएमओ ने जिले से जांच टीम भेज दी। लेकिन जांच टीम ने भी महज खानापूर्ति कर दी और सीएमओ की जांच टीम को धता बताकर यह अस्पताल धड़ल्ले से संचालित है। मामले में सीएमओ का वही रटा रटाया बयान कि जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।