रायबरेली- नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बननाना है> अभिलाष चंद्र कौशल

रायबरेली- नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बननाना है> अभिलाष चंद्र कौशल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा वोटर चेतना महाअभियान के क्रम रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के मंडल में शक्ति केंद्र कंदरावा में वोटर चेतना महाअभियान की बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अभिलाष कौशल जी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण गुप्ता जी रहे।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक उमेश कुमार, बूथ कुमार प्रजापति, विपिन सिंह, राम सागर, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र निषाद जितेंद्र कुमार वर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री अभिलाष चंद्र कौशल ने पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए वोटर चेतना महाअभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का दूसरा चरण 25 व 26 नवंबर को चलेगा, ऐसे युवा जिनकी आयु 1जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, वो युवा साथी प्रारूप 6 फार्म , फर्जी नाम / मृतक नाम कटवाने के लिए प्रारूप 7 फार्म ,  नाम / पता संशोधन के लिए प्रारूप 8 फार्म भर कर जमा कराए, और चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाताओं को प्लास्टिक कार्ड वोटर कर मिलेगा, ऐसे में सभी बूथ अध्यक्ष बंधुओं से आग्रह है कि टीम बनाकर बूथ पर जागरूकता अभियान चलाए, वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करते कार्य कर हर बूथ 100 मतदाताओं का नाम बढ़वाने में सहयोग करें, साथ आगामी कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने बूथ पर टीम व अन्य ग्रामीण वासियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण सुने और फोटो सरल ऐप पर अपलोड करें। 
मुख्य अतिथि ने डबल इंजन सरकार , केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को की जानकारी भी दी।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण गुप्ता बूथ पर मतदाता सूची अवलोकन करते हुए आगामी 25, 26 नवंबर को प्रत्येक मतदान स्थल पर सरकारी बीएलओ  बैठेंगे और पुनः दो और 3 दिसंबर को अभियान चलेगा, इसलिए कोई युवा मतदाता बनने से छुटने न पाए साथ मन की बात कार्यक्रम की भी तैयारी करते रहे हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनना है, उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग सुने। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में हर शक्ति केंद्र पर बैठक का आयोजन हुआ है इसी क्रम में ऊंचाहार मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर बैठक हो रहे, बैठक लेने के लिए हर शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ बंधुओं को, मंडल के पदाधिकारी बंधुओं को एक शक्ति केंद्र का प्रभारी व शक्ति केंद्र पर प्रवासी प्रमुख बनाया गया, सभी शक्ति केंद्र पर बैठक संपन्न हो रही है, बैठक का मुख्य उद्देश्य वोटर चेतना महाअभियान, मन की बात कार्यक्रम है। इसी क्रम में शक्ति केंद्र किशुनदासपुर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  कृष्ण चंद्र जायसवाल जी, व विधानसभा विस्तारक कृष्ण देव, शक्ति केंद्र ऊंचाहार नगर पंचायत में पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी, डा 0 विजय श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र एनटीपीसी में अरविंद शर्मा, शक्ति केंद्र ऊंचाहार देहात अभिषेक गुप्ता,  ज्ञानेंद्र यादव, शक्ति केंद्र गोकना में जिला प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता राजा जितेंद्र बहादुर सिंह, अमरेश कुमार यादव, शक्ति केंद्र जमुनापुर पंकज श्रीवास्तव,

-
 सुनील सिंह, शक्ति केंद्र सवैया हसन में उमेश द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह चुन्नू , शक्ति केंद्र बाबूगंज में विनीत कौशल, सुनील जायसवाल,  कोटरा बहादुरगंज में पूर्व विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश साहू, राकेश पाल, शक्ति केंद्र खरौली पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अखिलेश वर्मा, गंगागढ़ में राजेंद्र पासी, अरविंद कुमार, शक्ति केंद्र अकोढीया प्रमोद यादव, गोपाल पांडेय आदि पदाधिकारी विभिन्न शक्ति केंद्र पर बैठक अतिथि रहेंगे और वोटर चेतना महाअभियान, मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।