रायबरेली- भू माफियाओं पर सख्त सूबे की सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा हल्का लेखपाल,,,?

रायबरेली- भू माफियाओं पर सख्त सूबे की सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा हल्का लेखपाल,,,?

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली - भू माफियाओं पर सख्त सूबे की सरकार की साख पर हल्का लेखपाल बट्टा लगा रहा है। हल्का लेखपाल और भूमाफियाओं जुगलबंदी के किस्से आम हैं। 
हल्का लेखपाल और दबंग भू – माफियाओं की जुगलबंदी से बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण करवा लिया गया। कस्बे के लोगों की शिकायत के बाद भी हल्का लेखपाल की उदासीनता सामने आई है। 
             तहसील क्षेत्र के भूमि गाटा संख्या 4207मि0 स्थित ग्राम ऊंचाहार राजस्व अभिलेखों में ऊसर दर्ज़ है। जिसपर समुदाय विशेष के भू माफियाओं ने सरहंगई व दबंगई के बलपर कब्ज़ा करके भवन निर्माण कर लिया है। यह भूमि कस्बे के बीचो बीच स्थित होने के कारण बेशकीमती है। कस्बे लोगों ने सामूहिक रूप से इसकी शिकायत तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में की लेकिन हल्का लेखपाल ने भूमाफियाओं से सांठ गांठ करके शिकायत पर कोई रिपोर्ट आख्या आधिकारियों को नहीं प्रेषित की। लेखपाल के उदासीन रवैए और खाऊ कमाऊ नीति के चलते सरहंगों के हौसलों में चार चान्द लग गया है। कोई भी कार्यवाही न होने से कस्बे के सैंकड़ों लोगों में हल्का लेखपाल व राजस्व अधिकारियों और के प्रति आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने भू– माफियाओं से मोटी रकम लेकर मामले से मुंह फेर लिया है। जिससे सरकार को आर्थिक क्षति हो रही है।