बुआ के बयान पर बबुआ का पलटवार, बोले-हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे…उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं

बुआ के बयान पर बबुआ का पलटवार, बोले-हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे…उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं

-:विज्ञापन:-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बयान का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे है। गठबंधन अपना काम कर रहा है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

2024 में परिवर्तन जरूरी-अखिलेश

अखिलेश यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जोश और उत्साह की जानकारी होती तो मैं हाल में नहीं बाहर कार्यक्रम कर्ता। ये ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम है। मेरे कपड़े भी अधिवक्ता भाईयो से मेल खाते है। इस बार परिवर्तन होना तय है ये यह का जोश बता रहा है। फेरन लवली ने अपना नाम बदल लिया तो इस नाम को भी बदल देंगे। सबसे क्रीम चलती थी उसका नाम बदल गया। यदि अधिवक्ता साथी नाम देंगे तो केंद्र में भी नाम भी बदल जायेगा। 24 में परिवर्तन जरूरी है। क्योंकि यदि इस बार परिवर्तन नहीं हुआ तो हमें वोट डालने का अधिकार भी नहीं मिलेगा। बीजेपी तमाम सवालों के एजेंडे को दबाती है। ये सब कुछ मीडिया बंधु भी नही देख पाते हैं। ये शहीदों के आंकड़े भी छुपाते है। शहीद जवान घर बीजेपी का कोई नेता नहीं पहुंचा। आने वाले वक्त में हो सकता है इन अफसरों का कोर्ट मार्शल भी हो। भारत से कुछ लोगो को लेकर हवाई जहाज चला और फ्रांस में उतर गया। जांच में सामने आया अमेरिका में गोपनीय तरीके से जा रहे थे।

अखिलश यादव ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राज्य संपन्न है तो लोग बाहर क्यों पलायन कर रहे हैं। सिर्फ व्यापार ही नहीं अन्य कारणों से भी भारत छोड़ रहे है। नोटबंदी से क्या भ्रष्टाचार कम हुआ बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ा। इस सरकार में आतंकवाद बड़ा है और काला धन आया। बीजेपी की नोटबंदी पॉलिसी  फेल हो गई है। बीजेपी के लोग काला धन ले आए। यूरिया की बोरी में 10 किलो और कम कर दिया जबकि दाम और बढ़ गये। पारले का पैकेट अब छोटा हो गया और रुपए उतने ही है। बिस्कुट भी कम हो गए हैं। बोरी की चोरी मुनाफे का सौदा बीजेपी ने सीखा है। ये और आगे पांच दस साल बने रहे तो हमारे और आपके सामने बहुत बड़ी चुनौती आ जएगी। 

बिना सपा के देश का विका नहीं हो सकता-अखिलेश

उन्होंने सपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने हाईकोर्ट बनवाया जिसकी तारीफ यूएस चीफ जस्टिस ने भी की थी। नोएडा, इस कोने से उस कोने तक सारे एक्सप्रेसवे सपा ने बनवाया है। उन्होंने कहा कि बिना पीडीए के हमारा देश विकसित नहीं हो सकता। हमने हर वर्ग को जोड़ा है। इसमें पिछड़े भी शामिल हैं। कानपुर में मां बेटी को जिंदा जलाया गया था। डिप्टी सीएम ने भरोसा जताया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। बेरोजगारी ,महंगाई बढ़ रही है। बहुत सारे सवाल है देश और प्रदेश के सामने।