रायबरेली-ना डिग्री ना किसी विभाग की NOC पर लम्बे समय से मानकविहीन नर्सिंग होम हो रही है संचालित,,,,?

रायबरेली-ना डिग्री ना किसी विभाग की NOC पर लम्बे समय से  मानकविहीन नर्सिंग होम हो रही है संचालित,,,,?
रायबरेली-ना डिग्री ना किसी विभाग की NOC पर लम्बे समय से  मानकविहीन नर्सिंग होम हो रही है संचालित,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

-


ऊंचाहार-रायबरेली-नगर में किराए की डिग्री पर लम्बे एक मानकविहीन नर्सिंग होम संचालित है। जहां महिलाओं की गम्भीर रोगों के साथ अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा उनका प्रसव और ऑपरेशन किया जाता है। सूत्रों की माने तो आज भी छोलछाप टाक्टर ने किये चार आपरेशन। इसके एवज में तीमारदारों से मोटी रकम वसूल की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक पर संचालित नर्सिंग होम को संरक्षण देने का आरोप है। 
        ऊंचाहार नगर के मुख्य चौराहे पर इलाहाबाद बैंक के निकट किराए की डिग्री लेकर झोला छाप महिला डॉक्टर लम्बे समय बड़ा अस्पताल चला रही है। इस अस्पताल में महिलाओं के प्रसव सम्बन्धी रोग, महावारी और उनके गम्भीर रोगों का भर्ती करके ईलाज किया जाता है। यही नहीं महिलाओं का चीरफाड़ करके उनका प्रसव तक करा दिया जाता है। जिसके एवज में यह क्रूर डॉक्टर उनसे मोटी रकम वसूल करती है। सूत्रों की माने तो कई बार इसी अस्पताल में बड़ी हताहत भी हो चुकी है। लेकिन गरीब और भोले भाले तीमारदारों को डरवा धमका कर इस झोलाछाप महिला ने कस्बे सरहंग लोगों के साथ मिलकर उन्हें शान्त करा दिया। दबी जुबान कस्बे के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मानक विहीन अस्पताल को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला का संरक्षण प्राप्त है।