Raibareli-आरेडिका में विश्व पर्यावरण दिवस नवनीत ने रोपे एक हजार पौधे*

Raibareli-आरेडिका में विश्व पर्यावरण दिवस नवनीत ने रोपे एक हजार पौधे*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री
      
*जीएम पीके मिश्रा ने पीपल का वृक्ष रोपकर की अभियान की शुरुआत*

*नवनीत ने एक लाख पेड़ लगाने का लिया संकल्प*



लालगंज-रायबरेली-विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ!इस मौके पर आवासीय परिसर में एक हजार से अधिक वृक्ष रोपे गए!महाप्रबंधक व पर्यावरणविद् नवनीत पांडेय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया!आरेडिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया!आरेडिका के आवासीय परिसर टाइप टू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ!जिसमें महाप्रबंधक पीके मिश्रा व प्रख्यात पर्यावरणविद नवनीत पांडेय ने पीपल का वृक्ष रोपकर अभियान की शुरुआत की!इस मौके पर अधिकारियों,कर्मचारियों सहित सेंट्रल स्कूल के बच्चों में वृक्षारोपण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला!बड़ी संख्या में वहां मौजूद बच्चों ने वृक्षारोपण किया!कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंटरनेशनल एसेंबली आफ ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पर्यावरणविद नवनीत पांडेय को उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए लंदन की संसद में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है!इसके साथ ही यूनाइटेड नेशन्स सहित दुनिया की कई नामचीन संस्थाओं ने उनकी सराहना की!नवनीत पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना और नगर क्षेत्र में वह एक लाख से अधिक पेड़ लगायेंगे!श्री पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने प्रतिष्ठान को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त कर दिया!पहले जो भी सामग्री प्लास्टिक रखकर उपयोग लाई जाती थी,उसे हटाकर इको फ्रैंडली चीज़ों का प्रयोग किया जा रहा है!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आरेडिका के महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने श्री पांडेय की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहा!साथ ही कहा कि समाज से जुड़े लोगों और अधिकारियों,कर्मचारियों की मदद से आरेडिका में एक साल में तीन लाख वृक्ष लगाए जाएंगे!उन्होंने पूरे आरेडिका परिसर को हरा भरा रखने का प्रण लिया!महाप्रबंधक ने नवीनीकृत बाल उद्यान का उद्घाटन किया!इस मौके पर आवासीय परिसर के जल आपूर्ति प्रणाली संवर्धन के लिए 450 किलो लीटर क्षमता के टावर हेड टैंक का उद्घाटन किया!कार्यक्रम में पीसीएमई शमशेर सिंह कलसी,पीसीपीई एसपी यादव, सीपीआरओ आरएन तिवारी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी आकृति पांडेय व उनकी टीम के 50 से अधिक वालंटियर और स्कूली बच्चे मौजूद रहे!