रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने दवा की ओवरडोज ली, हालत गंभीर, एम्स रेफर

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने दवा की ओवरडोज ली, हालत गंभीर, एम्स रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक नवविवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में दवा की ओवरडोज लेने का मामला सामने आया है। दवा की अधिक मात्रा सेवन करने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन तत्काल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने दवा किन परिस्थितियों में और किस कारण से अधिक मात्रा में खाई। परिजन भी इस मामले में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़िता शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर की रहने वाली नवविवाहिता है। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को भी दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉक्टरों की निगरानी में एम्स में महिला का उपचार जारी है।