Raibareli-गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए एसडीएम ने कंबल बांटे।

Raibareli-गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए एसडीएम ने कंबल  बांटे।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- रामजी 

रायबरेली-सलोन- उप जिलाधिकारी आशुतोष राय की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में गरीब असहाय बेसहारा लोगों व विधवाओं को कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष व समाजसेवी चंद्रशेखर रस्तोगी द्वारा तहसील प्रांगण में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित उप जिलाधिकारी आशुतोष राय, तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, व नायब तहसीलदार, तथा प्रभारी निरीक्षक  , के हाथों से 110 गरीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उप जिला अधिकारी आशुतोष राय ने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को ठंडी से बचने के लिए कंबल वितरित किए जाएं स्वेटर वितरित किए जाएं साल वितरित किए जाएं जो की है यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग व तहसील के कर्मचारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।