रायबरेली-हंगामें के चलते नहीं हो सकी बोर्ड बैठक,,,,

रायबरेली-हंगामें के  चलते नहीं हो सकी बोर्ड बैठक,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



सलोन;रायबरेली।-नगर पंचायत बोर्ड की आम बैठक कोरम के आभाव  में नहीं हो सकी। वही  निर्वाचित बोर्ड के सभासदो की माने  तो अध्यक्ष के पुत्र शिवम रस्तोगी का बेवजह दखल एवं हस्तक्षेप  के कारण सभासदों के अंदर आक्रोश पनप रहा है। इतना ही नहीं नगर पंचायत के लिपिक आशुतोष सिंह से जब सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची मांगी तो सदस्यों को देने से इनकार कर दिया, जिससे सभासद आग बबूला हो गए एवं सभागार में गए ही नहीं जिसके चलते बैठक नहीं हो सकी। सदस्यों का आक्रोश देख अध्यक्ष सदन छोड़कर चले गए। सदस्य मोहम्मद अयाज ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा उनको बैठक का एजेंडा ही नहीं दिया गया इसके बाबत पूछने पर किसी भी जिम्मेदार ने कोई सार्थक जवाब नहीं दिया। नाराजगी जताने वालों में सदस्य प्रदीप कुमार चंद्रेश मोहम्मद अशफाक, सभासद दल के नेता मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद शाहरुख, अजमत अली, महिला सभासद हिना परवीन, खालिदा सिद्दीकी, तबस्सुम, नीता देवी, सुमन देवी , के  प्रतिनिधि  नगर पंचायत प्रांगण में मौजूद रहे। एवं नगर पंचायत के रवैया पर अपनी नाराजगी व्यक्ति की। बोर्ड बैठक  ना हो पाने की पूरे नगर में तरह-तरह की चर्चा रही।