Raibareli-थाने में तैनात सिपाही के विरुद्ध बालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Raibareli-थाने में तैनात सिपाही के विरुद्ध बालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो 7007782057
   9838 392 747




बछरावां-रायबरेली-शुक्रवार सुबह नाबालिक बालिका द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतका के पिता ने गुरबक्श गंज थाने में तैनात सिपाही पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
           गुरबक्शगंज थाने के पूरे चतुरी मजरे बरदर गांव के रहने वाले सत्य प्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय तेजाराम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री अनुप्रिया 17 वर्ष बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी ।वह बीते 1 वर्ष से गुरबक्श गंज कस्बे के जेपीएस कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में एडीसीए  कोर्स की कोचिंग कर रही थी । इसी दौरान गुरबक्श गंज थाने में तैनात आरक्षी सिपाही धारा सिंह से उसकी बेटी की मुलाकात हुई ।  धारा सिंह ने अपने प्रेम जाल में उसकी बेटी को फंसा लिया। बेटी की इस प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उनको हुई तो उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया बुझाया। बेटी तो मान गई । परंतु आरक्षी धारा सिंह उनकी बेटी अनुप्रिया को लगातार परेशान कर रहा था ।बेटी ने जब उसके सामने शादी विवाह का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया । बाद में पता चला कि आरक्षी धारा सिंह शादीशुदा है। उनकी पुत्री अनुप्रिया द्वारा शादी की बात कहने के बाद से धारा सिंह उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा और यहां तक कह दिया कि  मर जाओ हम तुमसे शादी नहीं करेंगे ।पीड़ित पिता सत्य प्रकाश का आरोप है कि आरक्षी धारा सिंह के आत्महत्या के लिए उकसाने पर उनकी बेटी ने 1 दिसंबर को सुबह 9:50 पर बछरावां कस्बे की पटेल नगर कॉलोनी के पीछे ट्रेन के नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली।
इस बारे में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है ।जांच की जा रही है । दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी ।