रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल,,,

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पयागपुर नदौरा गाँव निवासी मुन्नी देवी 50 वर्ष अपने बेटे के साथ गुरुवार की सुबह बाइक से ऊंचाहार आ रही थी तभी सवैया तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में महिला सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई,राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला सीएचसी आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।