Raibareli-दुष्कर्म के आरोपी को मिलएरिया पुलिस ने लखनऊ जनपद से किया गिरफ्तार

Raibareli-दुष्कर्म के आरोपी को मिलएरिया पुलिस ने लखनऊ जनपद से किया गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-रोहित मिश्रा
मो-7618996633

रायबरेली- दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मिलएरिया थाने की पुलिस ने लखनऊ जनपद से आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पर उसकी कथित पत्नी ने ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। शादी के बाद चल रही दुश्वारियां के चलते उत्पीड़न करना,दहेज मांगना जैसी अन्य शारिरिक, मानसिक यातनाएं दी जा रही थी। यही नहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति के साथ साथ उसके अन्य 3 लोगों ने इस घटना में अंजाम दिया था। पीड़िता पति के साथ परिवार के अन्य 3 लोगों के खिलाफ  तहरीर दी थी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों की पुलिस तलाश कर ही रही थी कि आज दिनांक 9 मई 2023 दिन मंगलवार को जिले की मिल एरिया थाने की पुलिस टीम ने लखनऊ जनपद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर की रहने वाली विवाहिता पत्नी ने दहेज अधिनियम सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर पुलिस ने सैयद साहिल पुत्र स्वर्गीय एजाज अहमद निवासी फ्लैट संख्या G 203 रोहिताश फ्लोमोरिया थाना विभूति खंड जनपद लखनऊ कमिश्नर रेट से आरोपी को गिरफ्तार किया है मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर उसकी ही कथित पत्नी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था साथ ही परिवार के अन्य 3 लोगों के खिलाफ भी शिकायती पत्र दिया था जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है