उत्तर प्रदेश में बेहतरीन पत्रकारिता को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश में बेहतरीन पत्रकारिता को लेकर रायबरेली जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्र ने सम्मानित किया है, जानकारी के अनुसार खबरों को ब्रेक करवाने व सबसे पहले व सबसे ज्यादा खबर भेजने को लेकर रोहित मिश्र को सम्मानित किया गया है, पिछले वर्ष भी हुए सेमिनार में रायबरेली से पत्रकार रोहित मिश्र को लखनऊ में डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित किया गया था और इस बार फिर बेहतरीन कार्य को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र को सम्मानित किया गया है, आपको बता दे कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के रिपोर्टर्स को बुलाया गया था । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद ओझा सर ने शिरकत की ।

rexpress
