किरण सिंह देव बनाए गए छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जारी किया आदेश
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में किरण देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। किरण देव सिंह जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। किरण सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। ।
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

rexpress 