Raibareli-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे नमूने

Raibareli-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे नमूने
Raibareli-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे नमूने

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला
मो-7309336397

रायबरेली

  रायबरेली जिले में मिलावटखोरों ने आने वाले नवरात्र के व्रतियों को भी नहीं बख्शा है। यहां नवरात्र के दौरान व्रत में  इस्तेमाल होने वाला फलाहार और कुट्टू के आंटे  में भी मिलावट कर दी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इनका सैंपल भर कर जांच के लिए भेजा तो व्रत में इस्तेमाल होने वाली कई खाद्य सामग्री मिलावटी मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एडीएम कोर्ट में जुर्माने लगाए जाने की प्रोसीडिंग शुरू कर दी है। दरअसल पिछले वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान ज़िले भर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर सैम्पल भरे थे। भरे गए सैंपल में में से 24 नमूने मिलावटी पाये गये। इन चौबीस में से भी तीन नमूने वह हैं जो नवरात्र में व्रत के दौरान खाये जाते हैं। इनमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और अन्य फलाहार शामिल है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी 24 नमूनों से जुड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  जुर्माना लगाए जाने के लिए एडीएम कोर्ट में मामले भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी है।