रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक की आवंटित दुकानों पर डीपीआरओ सख्त, किराए पर उठाने और अवैध निर्माण के मामले का लिया संज्ञान
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-डलमऊ विकासखंड परिसर में ब्लॉक की ओर से वर्षों पहले दुकानदारों को आवंटित की गई दुकानों को लेकर अब मामला गरमाता नजर आ रहा है। आरोप है कि कुछ आवंटित दुकानों को दुकानदारों ने किराए पर दूसरे लोगों को उठा रखा है, जबकि कुछ दुकानों में आवंटन के बाद निर्माण कार्य भी कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ब्लॉक की ओर से कई वर्षों से दुकानदारों के नाम पर दुकानें आवंटित हैं। आरोप है कि आवंटन की शर्तों के विपरीत कुछ दुकानदार स्वयं दुकान का संचालन करने के बजाय उसे किराए पर चला रहे हैं। वहीं कुछ आवंटित दुकानों में निर्माण कार्य कराए जाने की बात भी सामने आई है।
मामले को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) विनय कुमार सिंह से बातचीत की गई। डीपीआरओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
वहीं मामले में डलमऊ बीडीओ से फोन पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में उनका पक्ष खबर में शामिल नहीं हो सका
अब देखने वाली बात होगी कि डीपीआरओ के निर्देश के बाद डलमऊ ब्लॉक प्रशासन आवंटित दुकानों की जांच कराकर किराए पर संचालित दुकानों और कराए गए निर्माण के मामले में क्या कार्रवाई करता है।

rexpress 