01 January 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नववर्ष 2024 का पहला दिन
दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 01 जनवरी 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है.
पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 01 जनवरी दोहपर 02 बजकर 28 मिनट तक रहेगी और इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए, जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
आज का राशिफल 01 जनवरी 2024, सोमवार
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिनउतार-चढ़ाव वाला रहेगा.
संपत्ति से जुड़े मामले मेंआपको जीत मिलेगी, साथ ही परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा. आज परिवार के साथअच्छा समय बताएंगे, साथ ही कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिनफल लायक रहने वाला है.
आज के दिन वाहन इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं. साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को आज के दिन न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी. साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं.
आज के दिन किसी से भी नई दोस्ती ना करें, इससे धोखा मिल सकता है. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों कोआज के दिन आकस्मिक लाभ मिल सकता है. वहां का प्रयोग सावधानी से करें. साथ ही भाई बहनों के साथ चल रहा विवाद भी दूर होगा.
जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा. और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सफलता के नए मार्ग मिलेंगे. साथ ही कार्य से संबंधित छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक साबित होगा. आज के दिन नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही पुराने मित्रों से मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन किसी से भी वाद-विवाद ना करें.
आर्थिक क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. लेकिन व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग है. धनु राशि: धनु राशि के जातक आज के दिन वाद-विवाद से बचें, साथ ही विरोधियों से सतर्क रहें. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.
कार्य और व्यापार क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा. मकर राशि: मकर राशि के जातक आज के दिन कुछ उतार-चढ़ाव देख सकते हैं. आज के दिन कोई भी नया जोखिम उठाने से बचें. साथ ही परिवार की बातों का ध्यान रखें.
आज के दिन छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों का आज के दिन रुका हुआ कार्य पूरा होगा. शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए गुरु से सलाह अवश्य लें. बीते समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा. जो लोग नए व्यापार की योजना पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. साथ ही आज के दिन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

rexpress 