Raibareli-नए साल की पार्टी में मारपीट, हवाई फायरिंग

Raibareli-नए साल की पार्टी में मारपीट, हवाई फायरिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात नए साल की पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से असलहों से करीब छह राउंड फायरिंग की गई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

हमलावरों ने एक स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास निर्माण के लिए रामसांडा गांव के पास स्थित आरएंडसी कंपनी कामिक्सर प्लांट लगा है। रविवार रात नव वर्ष के उपलक्ष्य में कंपनी में पार्टी का आयोजन हुआ था। क्षेत्र के आपराधिक छवि के कुछ लोग वहां मौजूद थे और शराब पी जा रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर हवाई फायरिंग की गई। प्लांट में एक प्रधान प्रतिनिधि की खड़ी स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। सूत्रों की माने तो प्लांट गेट पर पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी खड़ी कर दी गई। किसी तरह पुलिस अंदर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। कंपनी का कार्य देख रहे अजय सिंह ने बताया कि पुलिस आई थी, लेकिन पार्टी होने, फायरिंग व विवाद होने की जानकारी नहीं है।
कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट में मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई मिला नहीं। फायरिंग की बात गलत है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।