रायबरेली-खेत लगा ईंजन से अज्ञात चोरों ने क्रैंक काटकर पहिया समेत उसका पार्ट किया चोरी,,,

रायबरेली-खेत लगा ईंजन से अज्ञात चोरों ने क्रैंक काटकर पहिया समेत उसका पार्ट किया चोरी,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-सिंचाई के लिए खेत लगा ईंजन से अज्ञात चोरों ने क्रैंक काटकर पहिया समेत उसका पार्ट पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने कोतवाली में शिकायत की है।
        कोतवाली क्षेत्र के पूरे दिक्तन मजरे खिरोधरपुर गांव निवासी किसान शिवशंकर सिंह का गांव में खेत है। खेतों की सिंचाई के लिया किसान ने खेत में ही ट्यूबवेल लगवाया है। आरोप है कि रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की इंजन में लगा क्रैंक पहिया समेत ईंजन में लगे अन्य पार्ट पार कर दिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीस हज़ार रूपए बता जा रही है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।