रायबरेली-धान बेचने के लिये दरदर भटक रहें किसान, लेखपाल नही कर रहे सत्यापन,,,,?

रायबरेली-धान बेचने के लिये दरदर भटक रहें किसान, लेखपाल नही कर रहे सत्यापन,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली।धान क्रय केंद्र पर पहुंचाने के लिए किसानों को सत्यापन की अवश्यकता होती है,तभी किसान धान को अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर ले जाता है।अगर जिन किसानों का सत्यापन न हो रहा हो वह किसान क्या करे।क्योंकि किसानों के हालात कुछ वैसे ही बना दिए गए है।ग्राम सभा सराय सहिजन निवासी किसान जोध प्रसाद पांडेय की बातो पर गौर करें तो 14 नवंबर को सत्यापन के लिए ऑनलाइन कराया,आज दिसम्बर 16 तारीख निकल रहा है।लगभग एक माह बीत गया,लेकिन धान बेचने के ऑनलाइन सत्यापन अभी तक नही हुआ।वही मामले में किसान ने कई बार लेखपाल विकास कुमार यादव से संपर्क किया किंतु टाल मटोल के शिवाय कुछ नही।सत्यापन के लिए किसान द्वारा दो बार उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी से बात किया लेकिन सत्यापन नही हुआ।एक तरफ शासन किसानों की धान खरीद को सुविधाजनक बनाना चाहती है।वही ऊंचाहार तहसील प्रशासन सत्यापन करने में टहलाने का कार्य कर रहे है।