धीरज चौहान फिर बने देवदूत, वानर सेना ने जुटाया 1.35 लाख से अधिक सहयोग

धीरज चौहान फिर बने देवदूत, वानर सेना ने जुटाया 1.35 लाख से अधिक सहयोग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

एक दिन, तीन जिले और लाखों की मदद

रायबरेली। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लगातार सक्रिय वानर सेना ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग जनपदों के परिवारों के लिए 1.35 लाख रुपये से अधिक का सहयोग जुटाकर मानवता की मिसाल पेश की। संगठन के संरक्षक अजित प्रताप सिंह और बृजेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक साथ तीन सहायता अभियान चलाए गए।
अभियान के तहत लखनऊ निवासी शिवांश वर्मा के इलाज के लिए 75 हजार रुपये, गोरखपुर के अमर सिंह के लिए 40 हजार रुपये तथा डलमऊ की रामावती निर्मल के लिए 20 हजार रुपये से अधिक का सहयोग जुटाया गया।
वानर सेना की ओर से बताया गया कि संगठन लगातार जरूरतमंद परिवारों की फीस, इलाज और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहयोग अभियान चला रहा है। इस मुहिम में संगठन से जुड़े महेंद्र सिंह, केपी सिंह, प्रांशू यादव, आर्यन यादव, कुंवर, बंटी सिंह, हर्षित तोमर, संदीप, गौरव, करन, राजेंद्र वैश्य, अंश और शीला सिंह समेत कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
एक ही दिन में तीन अलग-अलग परिवारों तक पहुंची आर्थिक मदद ने सामूहिक सहयोग और सेवा भावना को सामने रखा। जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मदद करने की यह पहल लोगों के बीच सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की भावना को मजबूत कर रही है।
वानर सेना के अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान की अगुवाई में चल रहे इन सहायता अभियानों के जरिए संगठन जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहा है।