Rose Day से शुरू होता है वैलेंटाइन वीक, जानिए Valentine डे तक इन 7 दिनों में क्या है खास

Rose Day से शुरू होता है वैलेंटाइन वीक, जानिए Valentine डे तक इन 7 दिनों में क्या है खास

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

फरवरी का मौसम खुशनुमा और ताज़गी देता है। ये महीना प्यार के पंछियों के लिए खास होता है। इस महीने में वेलेंटाइन डे (Valentines Day)जो आता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentines Week)मनाया जाता है। रोज़ डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक प्यार के परिंदों के लिए हर दिन खास होता है।

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week)का इंतजार युवा बेसब्री से करते हैं। वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे हफ्ते को कपल्स काफी खास तरीके से मनाते है। प्यार का इज़हार करने के लिए इस हफ्ते के हर दिन को युवा खास दिन के तौर पर मनाते हैं। एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन को शादी शुदा जोड़ें भी मनाते हैं। आइए जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और इस वीक के 7 दिनों में क्या खास है।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है: (Why Valentine’s Day is celebrated)

राजा क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय शादी के खिलाफ थे और उन्होंने सैनिकों के विवाह पर भी रोक लगा दी थी। राजा की सोच के मुताबिक सैनिक शादी करके कमजोर हो जाते हैं इसलिए वो शादी के खिलाफ थे। उसी राज्य में संत वैलेंटाइन भी रहते थे जिन्होंने राजा के नियम का विरोध किया और सैनिकों को शादी करने के लिए उकसाया।

कई सैनिकों ने उनकी बात मानकर शादी भी कर लीं। ऐसे में राजा को काफी गुस्सा आया और उन्होने संत को मारने का आदेश दिया। जिस दिन संत को मारा गया उस दिन 14 फरवरी थी। संत के मरने के बाद ही से ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा था।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। रोज़ डे के दिन प्रेमी जोड़ें एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। इस दिन जोड़ें लाल गुलाब एक्सचेंज करते हैं जिसका मतलब होता है कि गुलाब देने वाला शख्त आपसे प्यार करता है। आप भी किसी से प्यार करते हैं तो उसे लाल गुलाब देकर प्यार का इज़हार करें।

8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में जाना जाता है: (Propose Day)

प्रपोज डे जैसा की नाम से ही ज़ाहिर होता है इस दिन जोड़े अपने साथी के साथ प्यार का इज़हार करते हैं। साल भर जोड़ें इस दिन अपने प्रेमी के साथ प्यार का रिश्ता कायम करने के लिए इंतजार करते हैं। आप भी किसी से मन ही मन प्यार करते हैं तो प्रपोज डे पर दिल की बात जुबान से बयान कर दीजिए।

9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाएं: (Chocolate Day)

नौ फरवरी के दिन प्रेमी जोड़ें अपने साथी को चॉकलेट देकर साथी को मनाने की कोशिश करते हैं। चॉकलेट की मिठास आपके रिश्तों में मिठास घोलती है।

10 फरवरी को टेडी डे के नाम से जानते हैं: (Teddy Day)

दस फरवरी के दिन प्रेमी जोड़ें एक दूसरे को लाल रंग का टेडी देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है: (Promise Day)

प्रॉमिस डे एक ऐसा दिन है जब प्रेमी जोड़े एक-दूसरे का साथ मरते दम तक निभाने की बात करते हैं। इस दिन जोड़े एक- दूसरे का साथ सुख-दुख में हमेशा देंगे।

12 फरवरी को हग डे मनाते हैं युवा: (Hug Day)

वैलेंटाइन डे का छटा दिन हग डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन जोड़ें एक-दूसरे के करीब आते हैं और गले मिलकर प्यार का इजहार करते हैं।

13 फरवरी का दिन किस डे होता है: (Kiss Day)

वैलेंटाइन के 7वे दिन प्रेमी जोड़ें एक-दूसरे को किस करते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। युवाओं का मानना है कि किस डे पर किस करने से रिश्ता मज़बूत होता है।

14 फरवरी – वेलेंटाइन डे (Valentine Day)

वैलेंटाइन वीका का आठवा दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइड डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन को कपल्स बेहद गर्मजोशी के साथ सेलिब्रेट करते हैं। एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और एक साथ समय बिताते हैं।