रायबरेली-एक दर्जन हमलावरों ने असलहे के बट से छात्र को पीटा,,,

रायबरेली-एक दर्जन हमलावरों ने असलहे के बट से छात्र को पीटा,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार- रायबरेली- एसजेएस पब्लिक स्कूल में पढ़ने आए छात्र के साथ एक दर्जन से अधिक कार सवार हमलावरों ने लाठी डंडे व असलहे के बट से मारपीट कर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर लेकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
      प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कस्बा निवासी सिद्धार्थ केसरवानी सवैया तिराहा सब्जी मंडी स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व साथ ही छात्र से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर साथी छात्र सिद्धार्थ से खुन्नस रखता था। सोमवार को सिद्धार्थ कुंडा के अन्य साथी छात्रों के साथ विद्यालय में पढ़ने आया हुआ था। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह वह घर जाने के लिए जैसे ही विद्यालय से बाहर निकाल की तभी एक छात्रा द्वारा उसे बुलाकर कुछ दूर ले जाया गया। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा उसके सर पर तमंचे के बट से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों व राहगीरों द्वारा घायल छात्र को कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के बाद छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।