रायबरेली-न्यायलय से आदेश होने के बाद भी दंबगों का जबरन भूमि पर कब्ज़ा करने का आरोप

रायबरेली-न्यायलय से आदेश होने के बाद भी दंबगों का जबरन भूमि पर कब्ज़ा करने का आरोप
रायबरेली-न्यायलय से आदेश होने के बाद भी दंबगों का जबरन भूमि पर कब्ज़ा करने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- न्यायलय से आदेश पारित होने के बाद भी दंबगों पर भूमि कब्ज़ा करने का आरोप है। विरोध करने पर मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। इसके पूर्व भी हुई मारपीट मामले में हवाई फायरिंग का आरोप है।
             सलोन तहसील व जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पारी गांव निवासी चन्द्रधर का आरोप है कि गांव के दबंग सरजू प्रसाद, पिंटू, बब्लू आदि ने उसकी भूमि गाटा संख्या 1204 में जबरन कब्ज़ा कर लिया है। विपक्षी अपने साथियों के साथ मिलकर लड़ाई झगड़ा और अमादा मारपीट रहते हैं। जबकि हाल ही में अभी सिविल न्यायालय से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में इसी नम्बर पर डिग्री प्राप्त है। इसी बात से विपक्षी रंजिश रखते हैं। पीड़ित चन्द्रधर ने उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से विपक्षियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए उसकी भूमि कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग की है।