रायबरेली-न्यायाधीश की सुरक्षा में लगी पुलिस स्कार्ट की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा

रायबरेली-न्यायाधीश की सुरक्षा में लगी पुलिस स्कार्ट की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा
रायबरेली-न्यायाधीश की सुरक्षा में लगी पुलिस स्कार्ट की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली - उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सुरक्षा में लगी पुलिस स्कार्ट की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया गनीमत रही कि बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें नही आई हैं लेकिन लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के ओवरब्रिज पर हुई उक्त घटना से काफी देर तक यातायात बाधित रहा ।
जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रहे थे जिसकी सुरक्षा में लगी  तेज रफ्तार स्कार्ट गाड़ी ने बाइक  को बड़ी बुरी तरह रौंद दिया ,घटना इतनी भीषण थी की बाइक स्कार्ट के नीचे ही फंसी रह गई ।
सूचना स्थानीय पुलिस को हुई जिसपर पहुंची ऊंचाहार पुलिस ने  आनन फानन बाइक को स्कार्ट से बाहर करवाया और यातायात खुलवाया ।