रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवती समेत तीन घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवती समेत तीन घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुरावा-नहर कोठी बाईपास पर देवपुरी गांव के पास बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल शिवांश पटेल पुत्र अवधेश कुमार उम्र 18 वर्ष अपने साथी अमन साहू पुत्र स्वर्गीय रामदेव साहू उम्र 16 वर्ष निवासीगण बहादुरपुर एक बाइक पर सवार होकर बछरावां से देवपुरी गांव की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार युवती मंजू रावत पुत्री संतोष कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी गुजरपुर की बाइक और शिवांश पटेल की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गए और तीनों बाइक सवार सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात शिवांश पटेल को ट्रामा टू लखनऊ, वही मंजू रावत एवं अमन साहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।