रायबरेली-तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के मुख्य चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार विकास कुमार पुत्र मन्नत निवासी शेरसवा मजरे असहन जगतपुर, जो कि अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से तिलेडा की ओर जा रहा था, जैसे ही वह तिलेडा गांव के मुख्य चौराहे के निकट पहुंचा, तभी शिवगढ़ से बछरावां की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने के बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उक्त युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।