ऊँचाहार-ससुराल आया युवक साली को लेकर हुआ फरार, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

ऊँचाहार-ससुराल आया युवक साली को लेकर हुआ फरार, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

 ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपराहा गांव की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जब हालत बिगड़ी तब परिवार के लोगों ने आनंद फानंद में उसे उपचार के लिए ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वहीं ऊंचाहार सीएचसी में तैनात डॉक्टर निधि ने बताया कि घायल महिला का नाम पुष्पा है और वह पिपरा गांव की रहने वाली है पुष्पा के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुष्पा का पति पुष्पा की छोटी बहन को लेकर कहीं चला गया है और इसी बात को लेकर पुष्पा टेंशन में है और इसीलिए उसने इतना बड़ा कमद उठा लिया और जहरीला पदार्थ खा लिया जब हालत बिगड़ी तब उसे सीएससी लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वही इस मामले में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मौके पर पुलिस टीम को भेज कर जांच करवाई जाएगी और आरोपी युवक कड़ी कार्रवाई की जाएगी