रायबरेली-होली के जश्न के दौरान हिंदू पक्ष पर हमला करने वाले 11 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायबरेली-होली के जश्न के दौरान हिंदू पक्ष पर हमला करने वाले 11 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

-:विज्ञापन:-



बीते बृहस्पतिवार को कस्बे में हिंदू पक्ष पर गैर समुदाय के लोगों ने किया था जानलेवा हमला


पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की सख्त कार्य शैली एवं त्वरित कार्यवाही से अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत बीते गुरुवार को होली खेलने के जश्न के दौरान गैर समुदाय के लोगों के द्वारा हिंदू पक्ष के लोगों के ऊपर किए गए जानलेवा हमले में रायबरेली पुलिस पूर्ण रूप से सक्रिय दिखी, घटना के बाद तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने स्थानीय थाने के परिसर में पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए जनसमूह के आक्रोश को शांत कराया और पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार की अगुवाई में थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले के संबंध में स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 112/ 2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/74/115(2 /352/351(3)/3(5)/125 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति नृशंसता 3(2)(v) निवारण अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) के अंतर्गत छह अभियुक्त एवं पांच अभियुक्ता 1.इदरीश पुत्र हसन उम्र 45 वर्ष, 2. साहिल पुत्र इदरीश उम्र 19 वर्ष, 3. आमिर पुत्र हसनू उम्र 30 वर्ष, 4. मोहम्मद आरिफ पुत्र हसनू उम्र 33 वर्ष, 5. अकबर पुत्र इदरीश उम्र 18 वर्ष, 6. सुहैल पुत्र नादिर हुसैन उम्र 18 वर्ष, 7. राबिया बानो पत्नी मोहम्मद आमिर उम्र 24 वर्ष, 8. सानिया पुत्री इस्लाम उम्र 18 वर्ष, 9. आलिया पत्नी इदरीश उम्र 40 वर्ष, 10. आफिया पुत्री इदरीश उम्र 19 वर्ष समस्त निवासीगण किला मोहल्ला वार्ड नंबर वार्ड नंबर 2 कस्बा व थाना बछरावां जनपद रायबरेली एवं आशिया पत्नी इरफान पुत्री इदरीश उम्र 22 वर्ष निवासिनी किला मोहल्ला वार्ड नंबर 2 कस्बा बछरावां जनपद रायबरेली, वर्तमान पता कैना थाना पुरवा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त अभियुक्त/ अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक बछरावां श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक राजन तिवारी, उप निरीक्षक सैयद नियाजी हुसैन, आरक्षी काशिफ अहमद, आरक्षी देव रावत सहित स्थानीय थाने की समस्त पुलिस टीम की माहिती भूमिका रही।