रायबरेली-स्वयं का बैलेंस बिगड़ने से बाइक से गिरी महिला, अज्ञात ट्रक ने कुचला, हुई मौत

रायबरेली-स्वयं का बैलेंस बिगड़ने से बाइक से गिरी महिला, अज्ञात ट्रक ने कुचला, हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुराडीह गांव के पास स्वयं का बैलेंस बिगड़ने से एक महिला बाइक से गिर गई, जिसे पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका महिला जसमता उम्र 45 वर्ष निवासी डिडैया मजरे घुराडीह शनिवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास अपने पति के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वापस अपने गांव घुराडीह आ रही थी, जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंची, तभी उसका स्वयं का बैलेंस बाइक से बिगड़ गया और वह सड़क मार्ग पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे मौके पर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अज्ञात ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।