रायबरेली-डीएवी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जौहर

रायबरेली-डीएवी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जौहर

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में चल रहे दसवें  डीएवी राज्य स्तरीय बालिका खेल कूद टूर्नामेंट 2024 के दूसरे दिन  भी खेलों का आयोजन जारी रहा। जिसमें अंडर-14 फुटबॉल मैच डीएवी बबराला और डीएवी नोएडा के बीच हुआ जिसमें डीएवी बबराला टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-14 खो-खो मैच डीएवी बीना, डीएवी टांडा और डीएवी हापुड़ के बीच हुआ, जिसमें डीएवी बीना टीम विजयी हुई। फिर अंडर-14 शतरंज मैच डीएवी साहिबाबाद, डीएवी खड़िया और डीएवी गेल के बीच हुआ जिसमें डीएवी साहिबाबाद टीम विजयी हुई और डीएवी खड़िया व डीएवी गेल क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जिसके बाद अंडर-14 बास्केटबाल मैच डीएवी साहिबाबाद और डीएवी रॉबर्ट्सगंज के बीच हुआ जिसमें डीएवी रॉबर्ट्सगंज टीम विजयी हुई। फिर अंडर-14 बैडमिंटन मैच डीएवी एचएएल अमेठी और डीएवी गेल के बीच हुआ जिसमें डीएवी एचएएल ने अमेठी टीम को हराकर  विजय प्राप्त की।
जिसके बाद अंडर-17 वॉलीबाल मैच डीएवी मुजफ्फर नगर और डीएवी बीना के बीच हुआ जिसमें डीएवी मुजफ्फर नगर टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 खो-खो मैच डीएवी बीना, डीएवी बनारस और डीएवी प्रतापविहार के बीच हुआ जिसमें डीएवी बीना टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-17 शतरंज मैच डीएवी घाटमपुर, डीएवी नोएडा और डीएवी अनपरा के बीच हुआ जिसमें डीएवी घाटमपुर  टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 बास्केटबाल मैच डीएवी बबराला, डीएवी नोएडा और डीएवी रॉबर्ट्सगंज के बीच हुआ जिसमें डीएवी बबराला टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-17 बैडमिंटन मैच डीएवी गेल, डीएवी खड़िया और डीएवी रसूलपुर के बीच हुआ जिसमें डीएवी गेल टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 टेबल-टेनिस मैच डीएवी अनपरा और डीएवी प्रताप विहार के बीच हुआ जिसमें डीएवी अनपरा टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 हैन्ड्बॉल मैच डीएवी कुमारगंज और डीएवी नोएडा के बीच हुआ जिसमें डीएवी कुमारगंज टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 क्रिकेट मैच डीएवी ऊंचाहार और डीएवी नोएडा के बीच हुआ जिसमें डीएवी ऊंचाहार टीम विजयी हुई। 
जिसके बाद अंडर-19 फुटबॉल मैच डीएवी बबराला, डीएवी खड़िया और डीएवी मेरठ के बीच हुआ जिसमें डीएवी बबराला टीम विजयी हुई। फिर अंडर-19 वॉलीबाल मैच डीएवी अनपरा, डीएवी नोएडा और डीएवी मेरठ के बीच हुआ जिसमें डीएवी अनपरा टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-19 खो-खो मैच डीएवी खड़िया, डीएवी ऊंचाहार और डीएवी रसूलपुर के बीच हुआ जिसमें डीएवी खड़िया टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-19 शतरंज मैच डीएवी चंदन नगर, डीएवी ऊंचाहार और डीएवी पिलाखुआँ के बीच हुआ जिसमें डीएवी चंदन नगर टीम विजयी हुई। फिर अंडर-19 बास्केटबाल मैच डीएवी साहिबाबाद और डीएवी रिहंद नगर के बीच हुआ जिसमें डीएवी साहिबाबाद टीम विजयी हुई। बैडमिंटन अंडर-19 में डीएवी खड़िया टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-19 टेबल टेनिस मैच डीएवी खड़िया और डीएवी पिलाखुआँ के बीच हुआ जिसमें डीएवी खड़िया टीम विजयी हुई।
जिसके बाद अंडर-14 (भार 50 किलोग्राम से अधिक) जूडो मैच डीएवी चंदन नगर, डीएवी साहिबाबाद और डीएवी प्रयागराज के बीच हुआ जिसमें डीएवी चंदन नगर टीम विजयी हुई। फिर अंडर-17 (भार 44 किलोग्राम से कम) जूडो मैच डीएवी चंदन नगर, डीएवी साहिबाबाद और डीएवी प्रयागराज और रसूलपुर के बीच हुआ जिसमें डीएवी साहिबाबाद टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-19 (भार 65 किलोग्राम से अधिक) जूडो मैच डीएवी चंदन नगर और डीएवी साहिबाबाद के बीच हुआ जिसमें डीएवी साहिबाबाद टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-14 (भार 38 किलोग्राम से 42 किलोग्राम) कराटे मैच डीएवी प्रताप नगर, डीएवी ऊंचाहार और डीएवी एचएएल अमेठी के बीच हुआ जिसमें डीएवी प्रताप नगर टीम विजयी हुई। जिसके बाद अंडर-14 (भार 50 किलोग्राम से अधिक) कराटे मैच डीएवी नोएडा और डीएवी एचएएल अमेठी के बीच हुआ जिसमें डीएवी एचएएल अमेठी टीम विजयी हुई।
जिसके बाद अंडर-19, 1500 मीटर दौड़ में डीएवी खड़िया को स्वर्ण पदक, डीएवी रसूलपुर को रजत  और डीएवी परासी को कांस्य पदक मिला। फिर अंडर-17, 1500 मीटर दौड़ में डीएवी खड़िया को स्वर्ण पदक, डीएवी प्रताप विहार को रजत  और डीएवी गेल को कांस्य पदक मिला