रायबरेली - पुवाल के पास खेल रहीं किशोरी सर्प दंश का हुई शिकार, किया गया इलाज

रायबरेली - पुवाल के पास खेल रहीं किशोरी सर्प दंश का हुई शिकार, किया गया इलाज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:ऋषि मिश्रा
मो०न०:9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव में छत के ऊपर मौजूद पुवाल के पास खेल रही किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल किशोरी अंशिका पुत्री महेंद्र उम्र 13 वर्ष निवासी नंदाखेड़ा जो अपनी छत के ऊपर लगे पुवाल के पास खेल रही थी। तभी वह सर्प दंश का शिकार हो गई। किशोरी की चीख पुकार पर छत के ऊपर पहुंचे परिजनों ने सर्प को देखकर तत्काल उसे मौत के घाट उतार दिया। वही किशोरी को घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक अभय चतुर्वेदी के द्वारा किशोरी का उपचार किया गया है।