रायबरेली-जमीन के टुकड़े के लिए पति बना जान का दुश्मन,अपने बीबी बच्चों को दे रहा धमकी

रायबरेली-जमीन के टुकड़े के लिए पति बना जान का दुश्मन,अपने बीबी बच्चों को दे रहा धमकी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - पति ने अपनी पत्नी बच्चों को दुत्कार दिया तो उसके पिता ने बहू पोतों को सहारा दिया । उनके नाम वसीयत कर दी । अब जब उसकी मृत्यु हो गई तो पति जमीन के टुकड़े के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के जान का दुश्मन बन गया है। अपने भतीजों के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
       कोतवाली क्षेत्र के गांव होरैसा निवासी अंजू ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनके पति ने काफी पहले उसे और उसके बच्चों को दुत्कार दिया था । उसके बाद इसके ससुर ने उसे सहारा दिया । महिला ने भी अपने ससुर की सेवा की । उन्होंने  मृत्यु से पहले उन्हें और उनके बच्चों के नाम वसीयत कर दी थी।
महिला ने इस पंजीकृत वसीयत के आधार पर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया। मुकदमे की जानकारी मिलते ही उसका पति और जेठ के लड़के  उन्हें और उनके बच्चों को रास्ते में रोका। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। विपक्षियों ने कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उन्हें और उनके बच्चों को जिंदा दफन कर देंगे।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में गांव के दो लोगों समेत गंगेहरा गांव के तीन लोगों को नामजद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को जान-माल का खतरा है। अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके जिम्मेदार नामजद लोग होंगे। पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।