Raibareli-नेत्र शिविर में 300 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण*

Raibareli-नेत्र शिविर में 300 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*12 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिये हुए चिन्हित*

*व्यापार मंडल के नेतृत्व में चिकमंडी स्थित मेडिकल ऐजेंसी में नेत्र शिविर का किया गया आयोजन*



लालगंज-रायबरेली-कस्बे के चिकमंडी में विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें तीन सैकड़ा से अधिक रोगियो की आंखों की जांच की गई,जिसमें एक दर्जन से अधिक मोतियाबिंद के रोगी आपरेशन के लिये चिन्हित किये गये!शिविर में आईफ्लू के अतिरिक्त चश्मा आदि संबंधी रोगियों का भी इलाज किया गया!सिटी ब्वायज स्कूल के आधा सैकड़ा से अधिक छात्रों की आखों की जांच की गई!व्यापार मंडल के नेतृत्व में चिकमंडी स्थित मेडिकल ऐजेंसी में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ रही!लखनऊ के चिकित्सक डा० मयंक सिंह ने टीम के साथ तीन सैकडा से अधिक रोगियों का परीक्षण किया!जिसमें 12 रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिये चिन्हित किया गया!इस दौरान सिटी ब्वायज स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं का भी नेत्र परीक्षण किया गया!इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने बताया कि नेत्र शिविर में आंखो सबंधी सभी रोगियों जैसे आंख का लाल होना,आंख से पानी गिरना,मोतियांबिंद,कम दिखाई देना आदि का इलाज व सलाह दी गई!व्यापार मंडल लोगों की सुविधा के लिये समय-समय पर ऐसे आयोजनों को करता रहेगा! युवा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि शिविर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने रोगियों को सहयोग प्रदान किया!इस मौके पर संरक्षक,प्रमोद मिश्रा,एसपी सिंह,प्रभारी अनिल गुप्ता,हरि शंकर श्रीवास्तव,संतोष मिश्रा,रमेश कौशल,रामू प्रजापति,सुमित कौशल,आलोक गुप्ता,सुरेश आजाद आदि मौजूद रहे!