रायबरेली में ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी! भीषण जाम से जूझता रहा शहर

रायबरेली में ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी! भीषण जाम से जूझता रहा शहर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- शहर में ट्रैफिक पुलिस की कथित लापरवाही के चलते भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र में लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।