Raibareli-सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त,पालिका ने मानी मांगे- संघ मांगे माना जाना कर्मचारी की एकता का परिचायक

Raibareli-सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त,पालिका ने मानी मांगे- संघ  मांगे माना जाना कर्मचारी की एकता का परिचायक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला



रायबरेली-अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान कर्मियों की मांगों को लेकर आयोजित धरना तीसरे दिन पालिका प्रसाशन द्वारा मांगे माने जाने पर समाप्त की घोषणा की गई। धरना स्थल पर नपाप के अधिशाषी अधिकारी आशीष सिंह व लेखाकार गिरीश सिंह ने पहुंच कर घोषणा करते हुवे कहा कि संघ द्वारा प्रेषित 10 बिंदूओं के मांग पत्र को पालिका द्वारा स्वीकार किया जाता है प्रत्येक बिंदु पर संघ पदाधिकारी व पालिका प्रसाशन के मध्य सहमति के उपरांत धरना समाप्ति की घोषणा की गई। 

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने पालिका व संघ की जिला इकाई के मध्य मध्यस्थता करते हुवे प्रकरण का पटाक्षेप करते हुवे धरने को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया व कहा कि कर्मचारी आंदोलन करना नही चाहता उसे व्यवस्था द्वारा आंदोलन के लिए बाध्य किया जाता है जिसे अधिकारियों को समझना चाहिए। मंडल अध्यक्ष शिवशंकर लाल बाल्मीकि द्वारा चंदन बाल्मीकि व कौशल कुमार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुवे संघ की प्राथमिकी सदस्यता से निष्काषित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों को संघ के निर्देशों की अवहेलना व संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर कार्यवाही की गई है। 
प्रांतीय सलाहकार आशीष द्विवेदी व जिलाध्यक्ष दिनेश बाल्मीकि ने संघ एक आह्वाहन पर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन व धमकी के बावजूद कर्मियों द्वारा एकजुटता का प्रदर्शन पर करने पर सभी को धन्यवाद प्रेषित किया  व कहा कि पालिका द्वारा आपकी मांगे माना जाना कर्मचारी की एकता का परिचायक है। 
इस अवसर पर प्रांतीय सलाहकार आशीष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर लाल, अंजनी कुमार, सिकंदर,
सोनू वाल्मीकि,  आशीष पाल, घनश्याम, प्रहलाद, विनोद राज, जयप्रकाश वर्मा, सूरज, मुकेश बड़े, मनीष,अमन,मुकेश चन्द्र भारती, अरशद, मनोज सिंह, शनि, शुभम, रमाशंकर, संजय, विशम्भर, ब्रजेश, श्याम नारायण, रामविलास, लाल बचानी, उमेश यादव, अमरेश धर्मेश, विनोद हेला, अरविंद चौबे, मो0शम्मी ,अनूप श्रीवास्तव, भानुप्रताप शुक्ला, अशोक मौर्य, अशोक धानुक, राहुल जायसवाल, आरिफ, कैलाश, संजय मिश्रा,विमला, गीता, कृष्णा, मालतीदेवी, कल्लो, सुनीता, आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।