रायबरेली-खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा

रायबरेली-खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली-खेत में बोई सब्जी की फसल में पानी चले जाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाठी डंडों से बहुत बेरहमी से पीटा गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदौरा माफी का है । पड़ोस के गांव छिपिया निवासी नीरज कुमार का खेत नंदौरा माफी गांव के पास है । उसने खेत में साग सब्जी बो रखी थी । उसके पास के खेत वाले किसान ने अपने खेत में पानी लगाया किंतु पानी नीरज के खेत में भर गया । जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई । शनिवार की सुबह जब वह खेत पहुंचा तो उसे जानकारी हुई । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया । आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर नीरज की लाठी डंडों से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है । उसने कोतवाली में गांव के अनुज , विजय और भैयन के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।