रायबरेली-सड़क पार करते वक्त वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रायबरेली-सड़क पार करते वक्त वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रायबरेली-सड़क पार करते वक्त वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-अरखा बाजार स्थित कोल्डस्टोरेज के पास लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। परिजन सीएससी ले आए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



        पूरे भीम मजरे अरखा गांव निवासी ननकऊ दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह अरखा गांव से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। तभी अरखा कोल्ड स्टोरेज के सामने हाईवे पर करते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन सीएससी ले आए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। अमृता के एक तीन वर्षीय बेटी अनन्या व 15 दिवसीय बेटा है। पति की मौत के बाद जहां बच्चों के सर से पिता का साया छिन गया वहीं पत्नी रामदुलारी की रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।